UPLOAD ASSIGNMENT
Noticeboard
- सभी अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि सरकारी आदेशानुसार विद्यालय में दिनांक 23 मई 2022 से 14 जून 2022 तक ग्रीष्मकालीन अवकास घोषित किया जाता है तथा दिनांक 2 जून से ऑनलाइन कक्षाएं ली जायेंगी | ऑनलाइन कक्षा हेतु विद्यालय से शीघ्र संपर्क कर अभिभावक अपना इमेल आईडी पंजीकृत करा लें एवं मोबाइल एप्लीकेशन को लॉग इन कर लें | पुनः 15 जून 2022 से सभी कक्षाएं यथावत होंगी | 25-05-2022
- वर्तमान समय में गर्मी काफी बढ़ रही है अतः विद्यालय प्रबंधन सभी अभिभावकों से अनुरोध करता है कि स्वंय तथा छात्र/छात्राओं के स्वास्थ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समुचित संसाधनों (जैसे छाता,पानी का भरा हुआ बोतल,रुमाल तथा मास्क के साथ स्वंय तथा छात्र/छात्राओं को लेकर विद्यालय आयेंगे | इसे गंभीरता से लें | 25-04-2022
- सभी अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि कई अभिभावकों द्वारा विद्यालय प्रबंधन से यह अनुरोध किया गया है कि भीषण गर्मी और लू की विकट परिस्थिति को देखते हुए विद्यालय के छुट्टी का समय 11 AM कर दिया जाये | विद्यालय प्रबंधन अपने सभी अभिभावकों के अनुरोध का सम्मान करता है तथा कल दिनांक 26 अप्रैल 2022 को सभी अभिभावकों से विद्यालय परिसर में इस बारे में सलाह लेकर उचित निर्णय ले लिया जायेगा तथा साथ ही इस सम्बन्ध में कल दिनांक 26 अप्रैल 2022 को निर्णय से सम्बंधित सारी सूचनाएं मोबाइल एप्लीकेशन पर दे दी जायेगी | 25-04-2022
- सभी अभिभावकों को यह सूचित किया जाता है कि विद्यालय की फीस संबंधी सारी जानकरी हमारे मोबाइल एप्लीकेशन पर दे दी गयी है |अभिभावकों से यह अनुरोध है कि फीस के संबंध में कोई भी जानकारी हमारे विद्यालय के कार्यालय अथवा मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से ही लें तथा असामाजिक तत्वों द्वारा अभिभावक को गलत जानकरी देकर विद्यालय को आर्थिक नुकसान पहुँचाने के उद्देश्य से बचें | 21-04-2022
- सभी अभिभावकों एवं छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि प्ले ग्रुप को छोड़ कर शेष सभी कक्षाओं का रूटीन हमारे मोबाइल एप्लीकेशन पर जारी कर दिया गया है | कृपया क्लास रुटीन के अनुसार ही पुस्तकें लेकर विद्यालय आयें | 21-04-2022
- वर्तमान समय में गर्मी काफी बढ़ रही है अतः विद्यालय प्रबंधन सभी अभिभावकों से अनुरोध करता है कि स्वंय तथा छात्र/छात्राओं के स्वास्थ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समुचित संसाधनों (जैसे छाता,पानी का भरा हुआ बोतल,रुमाल तथा मास्क के साथ स्वंय तथा छात्र/छात्राओं को लेकर विद्यालय आयेंगे | इसे गंभीरता से लें | 20-04-2022
- सभी अभिभावकों एवं छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि नए सत्र में जिन्होंने नामांकन कराया है उन सभी का रेडियो फ्रीक्वेंसी -कार्ड (R.F ID CARD) तथा आई-कार्ड दिनांक 30 अप्रैल 2022 तक उपलब्ध करा दिया जायेगा | 20-04-2022
- सभी अभिभावकों एवं छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि बैसाखी के शुभ अवसर पर दिनांक 14 अप्रैल 2022 से 15 अप्रैल 2022 तक विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य पुर्णतः स्थगित रहेगा | पुनः दिनांक 16 अप्रैल 2022 से विद्यालय में पठन-पाठन के कार्य अपने नियत समय से होंगे | 13-04-2022
- सभी अभिभावकों एवं छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का नए सत्र में पंजीकरण की आखरी तिथि 16 अप्रैल 2022 है | अतः सभी अभिभावकों एवं छात्र/छात्राओं से अनुरोध है वो नए सत्र में शीघ्र पंजीकरण करा लें | नोट- सभी वर्गों की कक्षाएं प्रारंभ हैं | विद्यालय द्वारा 16 अप्रैल 2022 तक नए सत्र का सभी कक्षाओ रूटीन शीघ्र जारी कर दिया जाएगा | छात्र/छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए अभिभावकगण यह सुनिश्चित करें कि विद्यार्थी नियमित विद्यालय आयें | 09-04-2022
- सभी अभिभावकों एवं छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 9 अप्रैल 2022 को सभी वर्गों के छात्र/छात्राओं का इंट्रोडक्शन क्लास प्रारंभ हो रहा है | नोट- प्रथम दिवस सत्र - : 2022-2023 का इंट्रोडक्शन क्लास प्रारंभ होने का समय प्रातः 7 AM से 9 AM है | 07-04-2022